गंगापार, जनवरी 19 -- पालपट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। पटेहरा गांव में पन्द्रह वर्ष पूर्व स्थापित ग्रामीण पेयजल योजना के तहत बनाई गई पानी की टंकी व नलकूप अब शोपीस बनकर रह गई है। आपरेटर न होने के कारण पटेहरा जल निगम का नलकूप बंद पड़ा है। पानी के लिए पटेहरा, भगवानपुर, मोजरा, सिरहिर सहित आसपास के गांव में हाहाकार मचा हुआ है। क्षेत्र के दर्जनों गांवों के लोग पानी के लिए दर-बदर भटक रहे हैं। डेढ़ दशक पूर्व घर-घर पानी पहुंचाने के लिए सरकार द्वारा जल निगम का निर्माण पटेहरा में कराया गया था। दर्जनों गांवों में पानी की सप्लाई के लिए पटेहरा गांव में जल निगम बनाया गया। लेकिन आज उसी जल निगम से ग्रामीणों को पानी मिलना मुश्किल हो गया है। इधर आपरेटर की कमी के कारण जल निगम पूरी तरह से ठप हो गया है। इसी तरह चांद, खूंटा, कौहट में बने जल निगम भी ऑपरेटर के अभाव मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.