लखनऊ, अप्रैल 18 -- लखनऊ,संवाददाता। पारा इलाके में ऑनलाइन हनी टैªप का मामला सामने आया है। युवती ने इंस्टाग्राम के जरिए युवक को प्रेम जाल में फंसाया। और शादी का झांसा दिया। फिर युवक से ऑन लाइन टेªडिंग कंपनी में निवेश कराया। शुरूआत में पीड़ित को विदेशी मुद्रा में प्रॉफिट दिलवाया। फिर पीड़ित से 6 लाख 64 हजार से अधिक रुपये ठग लिए। पीड़ित ने शुक्रवार शाम रिपोर्ट दर्ज कराई है।पारा के मोहान रोड़ निवासी देवेश्वर श्रीवास्तव वकील हैं। इंस्टाग्राम के जरिए उनकी दोस्ती रिद्धी शर्मा से हुई थी। कुछ दिनों दोनों के बीच व्हाट्सएप के जरिए बातचीत होने लगी और नजदीकियां हो गई। पीड़ित के मुताबिक रिद्धी ने शादी करने का प्रस्ताव रख दिया। दोनों रजामंद हो गए। फिर रिद्धी रोबोफोरेक्स ऑनलाइन ट्रेडिंग कंपनी में निवेश कर विदेशी मुद्रा में लाभ कमाने का झांसा दिया। रिद्धी की तर...