ऑन लाइन सट्टा खेलाते एक और दबोचा
झांसी, मई 9 -- झांसी। झांसी में ऑन लाइन सट्टा के विरुद्ध पुलिस का ऑपरेशन बरकरार है। इसी कड़ी में शनिवार को प्रेमनगर थाना पुलिस ने एक और शातिर को धर-दबोचा। उसके पास से मोबाइल फोन में कई ऑनलाइन बेटिंग वेबसाइट चालू मिलीं। पुलिस ने उसके पास से मोबाइल, 500 क्वाइंस, एक बिना कागजात की बाइक को सीज किया है। शनिवार को थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय, उपनिरीक्षक आशीष, रविकांत शुक्ला, देवेंद्र कुमार चेकिंग कर रहे थे। तभी मुखबिर की सटीक सूचना पर टीम गोविंद नगर मोहल्ले में बंगरिया से श्रीनगर जाने वाले कच्चे रास्ते पर पहुंची। जहां से सोहन यादव उर्फ सोनू को पकड़ा है। तलाशी के दौरान उसके पास से मोबाइल फोन बरामद हुआ। जांच में मोबाइल में ऑनलाइन सट्टेबाजी वेबसाइटें संचालित मिलीं हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी के ऑनलाइन वॉलेट में सट्टे से जुड़े 500 क्वाइंस भी मिले है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.