काशीपुर, मई 19 -- जसपुर। ऑन लाइन दवा की बिक्री का विरोध समेत तीन मांगों को लेकर बुधवार को नगर क्षेत्र के करीब 60 कैमिस्ट स्टोर, निजी अस्पताल बंद रहेंगे। कैमिस्ट एसोसिएशन के नगर एवं जिलाध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने बताया कि जसपुर समेत पूरे जिले में बुधवार को मांगों को लेकर मेडिकल स्टोर बंद रहेंगे। जसपुर के निजी अस्पतालों ने भी इसमे सहयोग की बात कही है। बताया कि इमरजेंसी से निपटने को सरकारी एवं निजी अस्पतालों को जीवन रक्षक दवायें दे दी गई हैं बताया कि दोपहर बाद मांगों का एक ज्ञापन एसडीएम को दिया जायेगा। उन्होंने बंद के दौरान सहयोग करने की अपील की है। यह भी पढ़ें- बंद को सफल बनाने को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपे ज्ञापन यह भी पढ़ें- केमिस्ट एसोसिएशन हड़ताल पर, मेडीकल स्टोर आज बंद रहेंगे यह भी पढ़ें- अररिया: ऑनलाइन मेडिसिन की बिक्री के खिलाफ आ...