मुरादाबाद, मई 20 -- मुरादाबाद। ऑन लाइन दवा बिक्री के विरोध में बुधवार को मेडिकल स्टोर बंद रहेंगे। मुरादाबाद केमिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष तनुज कुमार अग्रवाल बताया कि जिले में सभी थोक व खुदरा दवा की दुकानें बंद रहेंगी। आल इंडिया आर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट के आह्वन पर हड़ताल की जा रही है। पहले सभी 11 बजे अंबेडकर पार्क में एकत्र होंगे इसके बाद डीएम को ज्ञापन सौंपेंगे। बैठक में विनय गुप्ता, प्रवीण मोदी, आलोक शरण कोठीवाल, सचिन गुप्ता, सुरेश कत्याल, योगेश प्रकाश अग्रवाल, शरद रस्तोगी, जितेंद्र सिक्का, अनिल टंडन, विवेक अग्रवाल आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में दून में मेडिकल स्टोर बंद, मरीज परेशान यह भी पढ़ें- झारखंड की दो लाख दवा दुकानें आज रहेंगी बंद, क्या है वजह यह भी पढ़ें- ऑनलाइन दवा कारोबार के विरोध...