झांसी, अप्रैल 30 -- झांसी। झांसी में सटोरियों के विरुद्ध ऑपरेशन जारी है। बुधवार को 100 करोड़ के सट्टे के भंडाफोड़ के बाद गुरुवार भी सीपरी बाजार थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। ऑन लाइन सट्टा खिलाते दो सटोरियों को धर-दबोचा। उनके पास से मोबाइल, हजारों की नगदी व करोड़ों के सट्टे से जुड़े लेन-देन के कागजात बरामद किए हैं। वहीं गिरोह का सरगना फरार है। जिसकी तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी सीपरी बाजार जयप्रकाश चौबे, उपनिरीक्षक दिलीप कुमार पांडेय, अनुराग शर्मा, सचिन मिश्रा, वंदना, कर्मवीर सिंह, देवेंद्र, नवीन कुमार, अनिल कुमार पुलिस बल के साथ गश्त पर थे। तभी मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस बुधवार की देर रात महेंद्रपुरी कॉलोनी स्थित एक मकान में पहुंची। जहां ऑनलाइन सट्टा खेला और खिलाए जाने को लेकर उच्चाधिकारियों से पुलिस टीम ने संबंधित मकान पर दबिश दी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.