ऑन रिक्वेस्ट ट्रांसफर के जरिए भरे जाएंगे लोको पायलट
चक्रधरपुर, सितम्बर 1 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर मंडल के सक्षम पदाधिकारी के द्वारा एक बार फिर छूट के तहत मंडल के भीतर ऑन रिक्वेस्ट ट्रांसफर के लिए डांगुवापोसी, जुरुली, बांसपानी और झारसुगुड़ा सरडेगा लॉबियों में कार्यरत सहायक लोको पायलट और सीनियर सहायक लोको पायलटों का विकल्प मांगने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए रेलवे के द्वारा जारी किए आवेदन भर कर 4 सितंबर तक कर्मचारियों के द्वारा संबंधित सुपरवाइजर को विकल्प फॉर्म जमा करना होगा। आवेदन को संबंधित सुपरवाइजरों के द्वारा सीनियर डीईई (ओपी) चक्रधरपुर कार्यालय में विकल्प फॉर्म जमा करने की तिथि 7 सितंबर एवं सीनियर डीईई ओपी के द्वारा सीनियर डीपीओ को फॉर्म भेजने की तिथि 8 सिंतबर निर्धारित किया गया है। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: आन रिक्युएस्ट ट्रांसफर के जरिए भरे जाएंगें लाबियों में सहायक लोको फायल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.