बाराबंकी, मार्च 12 -- बाराबंकी। न्यू बस स्टॉप पर कार्यरत कर्मचारी की बुधवार दोपहर अचानक तबियत खराब हो गई। सहकर्मियों ने उन्हें आनन-फानन जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। गाजीपुर जिला के थाना जमनिया के गांव बघरी निवासी जय नारायण गौतम (58) पुत्र स्व. सत्य नारायण परिवहन विभाग में एकाउंटेंट के पद पर कार्यरत थे। उनकी तैनाती न्यू बस स्टॉप बाराबंकी में थी। बुधवार की दोपहर वह ड्यूटी पर थे। अचानक उनके सीने में दर्द होने लगा। बेचैनी होने पर सहमर्तियों ने उन्हें आनन-फानन जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना से मृतक के घर में कोहराम मचा है। सूचना पर गुरुवार की सुबह परिजन बाराबंकी पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक के दो पुत्र व एक पुत्री है।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.