मुरादाबाद, मार्च 23 -- ऑन डिमांड देसी बम और तमंचों की सप्लाई करने वाले गिरोह का मुरादाबाद पुलिस ने खुलासा किया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह लोगों से संपर्क कर तमंचा, देशी बम आदि के लिए आर्डर लेते हैं। इसके बाद उत्तराखंड और अन्य स्थानों से लाकर या खुद ही कहीं बनवाकर ऑनडिमांड तमंचा और देशी बम की सप्लाई करते हैं।पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों की पहचान मझोला थाना क्षेत्र के लाइनपार विकास नगर निवासी दुष्यन्त उर्फ दीपक, एकता कालोनी निवासी ऋषभ शर्मा और मूंढापांडे थाना के गांव गोवर्धनपुर निवासी अजीम के रूप में हुई। आरोपियों के पास से 315 बोर के दो तमंचा, 60 जिंदा कारतूस और 35 खोखा कारतूस बरामद हुए।12 हथगोले भी बरामद किए इसके अलावा 12 बोर का एक तमंचा, दो जिंदा और सात खोखा कारतूस भी बरामद हुए हैं। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि हैरान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.