बुलंदशहर, अप्रैल 14 -- ऑनेस्ट क्लब की संस्कार शाखा की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। सोमवार को भूड़ चौराहा स्थित अल्का रेस्टोरेंट में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नई टीम ने क्लब की सेवा और आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का आयोजन क्लब की मुख्य शाखा के महानिदेशक महेश अरोड़ा के नेतृत्व में संपन्न हुआ। सर्वसम्मति से अमन गर्ग को शाखा का नया अध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही क्षितिज अग्रवाल को सचिव और अभिनव अग्रवाल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। संगठन के प्रचार-प्रसार और गतिविधियों के संचालन के लिए तुषार अग्रवाल को मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। यह भी पढ़ें- 26 अप्रैल को होगा नवगठित कार्यकारिणी सत्र 2026-28 का शपथ ग्रहण समारोह

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...