बुलंदशहर, जनवरी 3 -- नगर के डीएम रोड स्थित राज दरबार एनेक्स में शुक्रवार रात ऑनेस्ट क्लब बुलंदशहर संस्कार शाखा द्वारा नववर्ष समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगीत, नृत्य और मनोरंजक खेलों के माध्यम से सदस्यों ने उत्साहपूर्वक नए साल का स्वागत किया। इस दौरान मुख्य शाखा के महानिदेशक महेश अरोड़ा एवं महासचिव सुधीर भारद्वाज ने क्लब के कार्यों पर प्रकाश डाला। क्लब के अध्यक्ष शिवम गुप्ता ने कहा कि ऐसे आयोजनों से आपसी एकता और सामाजिक सौहार्द बढ़ता है। सचिव अंकुश वार्ष्णेय ने बताया कि क्लब भविष्य में भी सामाजिक सेवा के कार्यों को निरंतर जारी रखेगा। उपाध्यक्ष समर्थ गुप्ता, कोषाध्यक्ष शुभम अग्रवाल, मीडिया प्रभारी तुषार अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.