भागलपुर, जुलाई 31 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। बीएन कॉलेज में ऑनस्पॉट नामांकन के नाम पर छात्रों से सात से आठ हजार रुपये तक की अधिक राशि वसूलने का मामला सामने आया है। इस शिकायत का संज्ञान लेते हुए टीएमबीयू के प्रभारी कुलपति प्रो. विमलेंदु शेखर झा के निर्देश पर गुरुवार को डीएसडब्ल्यू और प्रॉक्टर जांच के लिए बीएन कॉलेज पहुंचे।​दोनों अधिकारियों ने कॉलेज पहुंचकर मामले की जांच की और प्राचार्य से पूछताछ की। जांच के आधार पर अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट तैयार कर विवि प्रशासन को सौंप दी है। इधर विवि सूत्रों के अनुसार, अधिक राशि वसूलने के आरोप में कॉलेज के एक कर्मी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। यह भी पढ़ें- Darbhanga News: कॉलेजों में अवैध वसूली पर लगे रोक मामले पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि इस प्रकरण की सूक्ष्म जांच के लि...