ऑनलाइन व्यापार से व्यापारियों को हो रही समस्या
प्रयागराज, मई 24 -- व्यापारी एकता समिति के प्रदेश अध्यक्ष विजय गुप्ता की अध्यक्षता में रविवार को मुट्ठीगंज स्थित मनीष गुप्ता के आवास पर बैठक हुई। इसमें महंगाई और ऑनलाइन व्यापार के कारण छोटे दुकानदारों को हो रही परेशानी पर चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष विजय गुप्ता ने कहा कि महंगाई की भीषण मार से आमजन त्रस्त हैं, जिसका असर छोटे दुकानदारों पर भी पड़ है। ग्राहक दुकानों तक जाने की अपेक्षा ऑनलाइन सामान मंगा रहे हैं। जिसके कारण कम पूंजी लगाकर छोटे व्यवसाय करने वाले व्यापारी अब अपने परिवार का पालन पोषण सही से नहीं कर पा रहे हैं। बैठक में राम प्रसाद यादव, मनीष गुप्ता, प्रमोद बंसल, बृजेश निषाद, अवधेश नारायण वर्मा, प्रमोद गुप्ता आदि उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- जीएसटी नोटिस, बढ़े टैक्स और अतिक्रमण पर फूटा व्यापारियों का गुस्सा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.