नई दिल्ली, जुलाई 16 -- ईरान- अमेरिका में जारी जंग के कारण कच्चे तेल के बाजार में हड़कंप मच गया है। रात भर हुए अमेरिकी हमलों के बाद 16 जुलाई की सुबह ब्रेंट क्रूड 0.29 डॉलर चढ़कर 85.24 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। पेट्रोल-डीजल और एटीएफ पर विन्डफॉल टैक्स में बदलाव के बाद सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने फ्यूल के रेट भी जारी कर दी हैं। ऐसे में घर से निकलने से पहले पेट्रोल, डीजल या एलपीजी के रेट जरूर चेक कर लें...आज 16 जुलाई के क्या हैं ताजा अपडेट्स भारत में पहली बार ऑनलाइन भी मिलेगा एलपीजी सिलेंडर: रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। देश में पहली बार किसी क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर एलपीजी सिलेंडर की ऑन-डिमांड डिलीवरी सेवा शुरू करने का ऐलान किया है। अब गैस उपभोक्ताओं को क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म इंस्टामार्ट के जरिये एलपीजी सिलेंडर मिलेंगे...