ऑनलाइन 'पहले आओ, पहले पाओ' व्यवस्था शुरू
प्रयागराज, सितम्बर 26 -- प्रयागराज। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने आवासीय संपत्तियों के आवंटन की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। अब प्लॉट के लिए आवेदकों को लॉटरी या ड्रॉ का इंतजार नहीं करना होगा। पीडीए ने शुक्रवार से 'प्रथम आगत-प्रथम पावत' (फर्स्ट कम, फर्स्ट सर्व) व्यवस्था शुरू कर दी है। इसके तहत आवेदक ऑनलाइन उपलब्ध प्लॉटों में से अपनी पसंद की संपत्ति देखकर खुद चयन कर सकेंगे। पहले चरण में छह आवासीय योजनाओं के 465 रिक्त प्लॉट बिक्री के लिए उपलब्ध कराए गए हैं। अब तक पीडीए की संपत्तियों के आवंटन में ड्रॉ जैसी व्यवस्था होने से आवेदक अपनी पसंद का प्लॉट नहीं चुन पाते थे। नई व्यवस्था में उपलब्ध प्लॉट का क्षेत्रफल, श्रेणी और कीमत देखकर जरूरत के मुताबिक संपत्ति का चयन किया जा सकेगा। आवंटन पंजीकरण और निर्धारित धनराशि जमा करने के क्रम के आधा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.