कन्नौज, जुलाई 25 -- छिबरामऊ। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर एवं अंतरराष्ट्रीय कंप्यूटर कंपनी आईबीएम के संयुक्त तत्वावधान में एसएमडी डिग्री कॉलेज, छिबरामऊ में ऑनलाइन हैकाथॉन प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न महाविद्यालयों के सैकड़ों विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और तकनीकी ज्ञान, नवाचार तथा समस्या समाधान की अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में समृद्धि कॉलेज अहिरुआ, जयवीर सिंह महाविद्यालय मिश्रापुर, रामचन्द्र महाविद्यालय ऐराहो, कप्तान सिंह महाविद्यालय सरायप्रयाग, विद्याप्रकाश महाविद्यालय उधरनपुर, कन्नौज डिग्री कॉलेज छिबरामऊ, ब्रजेन्द्र सिंह मिथलेश कुमारी महाविद्यालय छिबरामऊ, बाबू सिंह महाविद्यालय छिबरामऊ, एसपी महिला महाविद्यालय तिर्वा, ओम शिव महाविद्यालय कन्नौज, ग्लोबल ड...