बागपत, मार्च 28 -- बड़ौत में कौशल विकास मिशन के संचालित एक केंद्र पर युवक का अंगूठे का क्लोन लेकर फर्जीवाड़ा किए जाने की शिकायत डीएम से की गई है। शिकायत के बाद आईटीआई के प्रधानाचार्य और बड़ौत सीओ को जांच सौंपी गई है। कुरड़ी गांव निवासी धीरज कुमार ने डीएम को शिकायत करते हुए बताया कि बड़ौत में एक कोचिंग सेंटर संचालित है, जहां पर कौशल विकास मिशन के तहत कोर्स कराए जाते है। उसने ने भी वर्ष 2023 में दाखिला लिया था। उसने आरोप लगाया कि ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने के बहाने कोचिंग सेंटर संचालक ने उसके अंगूठे पर कुछ पदार्थ लगाकर फिंगर प्रिंट के क्लोन ले लिए। इस बात का उसे तब पता चला जब उसके मोबाइल पर आधार लिंक मोबाइल नंबर आधार वेरीफाई के एसएमएस आने लगे, जबकि उसने ऐसी किसी भी गतिविधि को अधिकृत नहीं किया था। मैसेज देखते ही वह तुरंत सेंटर पहुंचा और क्लोन को ...