ऑनलाइन हाजिरी नहीं दे रहे माध्यमिक विद्यालय
कानपुर, जुलाई 12 -- कानपुर, वरिष्ठ संवाददाता। शैक्षिक सत्र 2026-27 शुरू तो हो गया, लेकिन विशेषकर अनुदानित माध्यमिक विद्यालय दिशा निर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं। यहां तक कि वे शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों और छात्रों की ऑनलाइन हाजिरी न तो वेब पोर्टल पर भेज रहे हैं और न ही मोबाइल एप के माध्यम से भेज रहे हैं। राजकीय व परिषदीय में काफी हद तक इसका पालन होने लगा है। हाल ही में हुई समीक्षा के बाद अपर सचिव प्रशासन सत्येंद्र कुमार सिंह को जिला विद्यालय निरीक्षकों को पत्र लिखना पड़ा। इसमें प्रवेश, पंजीकरण और ऑनलाइन हाजिरी की लगातार मॉनिटरिंग करने को कहा गया है। यह भी पढ़ें- सख्ती: ऑनलाइन उपस्थिति नहीं लगाई तो कटेगा शिक्षकों का वेतन इसमें ऑनलाइन हाजिरी को लेकर विशेष रूप से अनुदानित विद्यालय गंभीर नहीं हैं। अपवाद स्वरूप ही अनुपालन कर रहे हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.