ऑनलाइन हाजिरी के बावजूद एचएम समेत कई शिक्षक मिले गायब
मुंगेर, मार्च 15 -- धरहरा, एक संवाददाता। धरहरा प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय खोपावर में शनिवार को शिक्षा व्यवस्था की पोल उस समय खुल गई, जब बीडीओ सह बीईओ राकेश कुमार ने वीडियो कॉलिंग के माध्यम से विद्यालय की स्थिति की जांच की। जांच के दौरान प्रधानाध्यापक समेत कई शिक्षक-शिक्षिकाएं विद्यालय से अनुपस्थित पाए गए। ग्रामीणों की शिकायत थी कि विद्यालय में शिक्षक नियमित रूप से नहीं रहते हैं। मध्यान्ह भोजन के बाद ही बच्चों को छुट्टी दे दी जाती है और एक बजे के बाद विद्यालय में कोई शिक्षक नहीं रहता। शिकायत के आधार पर जब बीडीओ सह बीईओ ने वीडियो कॉल के जरिए स्थिति देखी तो विद्यालय के अधिकांश कमरे बंद मिले और कई शिक्षक गायब पाए गए। वीडियो कॉल के दौरान विद्यालय में मौजूद शिक्षक अजय कुमार ने बताया कि प्रधानाध्यापक प्रभात रंजन सहित कई शिक्षक उपस्थित नहीं हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.