मुजफ्फरपुर, अप्रैल 17 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। डीएम सुब्रत कुमार सेन ने जनगणना के सुचारू संपादन को लेकर गुरुवार को समाहरणालय सभागार में बैठक की। इसमें जिला से लेकर प्रखंड स्तरीय अधिकारी शामिल हुए। डीएम ने इस दौरान सभी को शुक्रवार से शुरू हो रही ऑनलाइन स्व-गणना की प्रक्रिया को आम लोगों तक आसानी से पहुंचाने पर जोर दिया।डीएम ने बताया कि यह प्रक्रिया 17 अप्रैल से शुरू कर एक मई तक चलेगी। इसके बाद 2 मई से 31 मई तक मकान सूचीकरण और उनकी गणना की जाएगी। जनगणना की प्रक्रिया को देश के विकास की आधारशिला बताते हुए इसमें प्रत्येक नागरिक की भागीदारी को महत्वपूर्ण कहा। यह भी पढ़ें- जिलेभर में 17 अप्रैल से एक मई तक चलेगा स्व जनगणना अभियान : डीएम कहा कि ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत नागरिक स्वयं अपने परिवार का विवरण पोर्टल पर दर्ज कर सकते हैं। इससे समय की ब...