सहारनपुर, मई 8 -- सहारनपुर, संवाददाता। गुरुवार को जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने ऑनलाइन स्व-गणना कर अभियान का शुभारंभ किया। जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरी, नगर विधायक राजीव गुंबर, नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी, रामपुर मनिहारान विधायक देवेन्द्र निम तथा महापौर डॉ. अजय कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने स्व-गणना पोर्टल पर अपनी जानकारी दर्ज की। इसी क्रम में मंडलायुक्त डॉ. रुपेश कुमार, जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सलिल कुमार पटेल ने भी ऑनलाइन स्व-गणना कर नागरिकों से अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। जिला जनगणना अधिकारी सलिल कुमार पटेल ने बताया कि जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य प्रदेश में 22 मई से 20 जून तक किया जाएगा। यह भी पढ़ें- जनगणना 2027...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.