उन्नाव, जुलाई 14 -- उन्नाव, संवाददाता। शिक्षकों की आधा दर्जन से अधिक मांगों के समाधान के लिए उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ ने वित्त लेखाधिकारी को पत्र सौंपा। दिए गए पत्र में संघ ने ऑनलाइन पुस्तिका के होने के बावजूद ऑफलाइन की जरूरत बताकर शिक्षकों के काम रोकने पर नाराजगी जताई। कहा शासन से डिजिटल प्रक्रिया को अनिवार्य किए जाने के बाद भी अफसर व कर्मचारी शिक्षकों के कामों में ऑफ लाइन सर्विस बुक को बेवजह जरूरी बताकर परेशान कर रहे है। यह भी पढ़ें- शिक्षक संघ ने बीएसए को सौंपा छह सूत्रीय मांग पत्रशिक्षकों की मांगें जिलाध्यक्ष कृष्ण शंकर मिश्र की अध्यक्षता में पदाधिकारियों ने पत्र देकर सभी अवरुद्ध वेतन एवं चयन वेतनमान के प्रकरणों का अभियान चलाकर शीघ्र निस्तारण करने, मानव संपदा पोर्टल की त्रुटियों को तत्काल दूर कर शिक्...