ऑनलाइन सस्ते सामान का झांसा देकर ठगी करने वाला गिरफ्तार
नोएडा, जुलाई 11 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने फेसबुक पर सस्ते दाम में इलेक्ट्रॉनिक सामान बेचने का झांसा देकर एडवांस भुगतान लेने और सामान न भेजने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सेक्टर-116 निवासी अजय गिरी के रूप में हुई है। वह मूल रूप से सुल्तानपुर जिले का रहने वाला है। डीसीपी साइबर शैव्या गोयल के अनुसार आरोपी के खिलाफ देशभर में 13 साइबर शिकायतें दर्ज हैं। वह अलग-अलग मोबाइल नंबर और बैंक खातों का इस्तेमाल कर लोगों को ठगता था। एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज शिकायतों में पीड़ितों ने बताया कि फेसबुक पर कम कीमत में इलेक्ट्रॉनिक सामान का विज्ञापन देखकर उन्होंने आरोपी से संपर्क किया। एडवांस भुगतान लेने के बाद आरोपी न तो सामान भेजता था और न ही रकम लौटाता था。 यह भी पढ़ें- 16 राज्यों से साइबर ठगी की रकम आई बुलंदशहर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.