मेरठ, मार्च 12 -- रोहटा थाना क्षेत्र के भदौड़ा गांव निवासी किसान के साथ ऑनलाइन सरिया खरीद के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भदौड़ा निवासी कपिल कुमार पुत्र जगवीर सिंह ने बताया कि वह अपने खेत में दुकान बनाने का कार्य करा रहे हैं, जिसके लिए सरिया की आवश्यकता थी। 9 फरवरी को उन्होंने गूगल पर सरिया कंपनी सर्च की, जहां उन्हें गाजियाबाद स्थित एक कंपनी का नंबर मिला। फोन पर उक्त व्यक्ति ने अपना नाम विकास वर्मा बताते हुए खुद को सेल्स मैनेजर बताया। आरोप है कि सरिया का रेट तय होने के बाद आरोपी ने बिल और खाते की डिटेल व्हाट्सएप पर भेज दी। इसके बाद 10 फरवरी को कपिल कुमार ने 3 लाख 71 हजार 40 रुपये आरटीजीएस के माध्यम से बताए गए खाते में ट्रांसफर कर दिए। आरोपी ने भुगतान मिलने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.