ऑनलाइन सदस्यता अभियान में गैसड़ी रहा अव्वल, सचिव व अध्यक्ष सम्मानित
बलरामपुर, जुलाई 2 -- गैसड़ी, संवाददाता। लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित सम्मान समारोह में गैसड़ी बी-पैक्स को वित्तीय वर्ष 2025-26 के ऑनलाइन सदस्यता अभियान में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। बी-पैक्स के सचिव धीरेन्द्र प्रताप सिंह व अध्यक्ष रामदीन वर्मा को प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। सचिव धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि समिति ने सदस्यता अभियान के दौरान 2,323 किसानों को ऑनलाइन सदस्य बनाकर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। यह सम्मान उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, प्रमुख सचिव सहकारिता अजय कुमार शुक्ल, राज्य मंत्री (सहकारिता) जेपीएस राठौर व आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता की ओर से प्रदान किया गया। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: आनलाइन ट्रांजेक्शन में देहात की समिति को मिला प्रदेश म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.