धनबाद, मार्च 28 -- सरायढेला थाना क्षेत्र में पुलिस ने ऑनलाइन सट्टेबाजी के बड़े गिरोह का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर सरायढेला थाने की पुलिस ने पीके राय कॉलेज गेट के पास छापेमारी की, जहां काले रंग की स्कॉर्पियो (जेएच10डीसी 0011) में बैठे युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान दीपक कुमार उर्फ मामा, निवासी भोजपुर (बिहार) के रूप में हुई, जो वर्तमान में धनबाद बाबूडीह में रहता है। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन बरामद किया है। मोबाइल की जांच में सामने आया कि आरोपी व्हाट्सएप के माध्यम से लोगों को ऑनलाइन सट्टा खेलने के लिए प्रेरित करता था और यूपीआई आईडी के जरिए पैसों का लेन-देन करता था। पुलिस ने बताया कि कई यूपीआई आईडी से अवैध रूप से सट्टेबाजी के पैसे ट्रांसफर होने के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.