अलीगढ़, अप्रैल 4 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। आईपीएल में ऑनलाइन एप्स पर लोगों को सट्टा खिलवाने वाले सट्टा 'किंग' (बुकी) की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस उसके साथी की तलाश में जुट गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी करीब पांच साल से सक्रिय है। वह बन्नादेवी क्षेत्र में सट्टा खिलवाता था। इसके अलावा पुलिस सट्टा कारोबार की तह तक जाने में जुटी है। बुधवार रात को देहलीगेट पुलिस ने गूलर रोड गली नंबर एक निवासी विपिन वार्ष्णेय को उसके घर से गिरफ्तार किया था। आरोपी के फोन में हजारों रुपये के टांजेक्शन मिले थे। साथ ही एक लाख 74 हजार 16 रुपये, 23 अंगूठियां, एक मांग टीका व एक पॉकेट डायरी बरामद हुई थी। आरोपियों ने बताया कि वह कुछ ऐप्स के माध्यम से सट्टा खिलवाता है। इसके अलावा वह कुछ व्यक्तियों को आईडी बेचता है। उसी के बदले लोग पैसे व अपनी अंगूठी आदि कुछ आभूषण दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.