गुमला, अप्रैल 7 -- गुमला। सदर थाना क्षेत्र के रश्मि नगर निवासी सरिता रानी कच्छप से करीब 48 हजार रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़िता ने सदर थाना में लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है और कार्रवाई की मांग की है। दिए गए आवेदन के अनुसार महिला ने एक ऑनलाइन एप के माध्यम से साड़ी खरीदी थी। साड़ी पसंद नहीं आने पर वह उसे वापस करने की प्रक्रिया कर रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति ने फोन कर खुद को कस्टमर केयर प्रतिनिधि बताया और रिटर्न प्रक्रिया के नाम पर ओटीपी की मांग की। विश्वास में आकर पीड़िता ने ओटीपी साझा कर दिया। जिसके तुरंत बाद उसके खाते से करीब 48 हजार रुपये साइबर अपराधियों द्वारा निकाल लिए गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...