फरीदाबाद, मार्च 13 -- बल्लभगढ़,संवाददाता। बल्लभगढ़ क्षेत्र में ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर एक महिला से करीब 49 हजार 800 रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव मलेरना निवासी गीता देवी ने बताया कि उन्होंने एक ऐप के माध्यम से ऑनलाइन शॉपिंग की थी। 19 फरवरी को एक नंबर से मैसेज आया कि उनका ऑर्डर कैंसिल हो गया है और दोबारा पेमेंट करनी होगी। आरोपी ने व्हाट्सएप पर क्यूआर कोड भेजा, जिस पर उन्होंने 1160 रुपये ट्रांसफर कर दिए। आरोपी ने बार-बार पेमेंट न आने का बहाना बनाकर दोबारा रुपये ट्रांसफर करवाए और फोन पे पर कोड डलवाकर खाते से पैसे निकलवा लिए। इस तरह आरोपियों ने उनसे कुल 49 हजार 800 रुपये की ठगी कर ली। पीड़िता ने साइबर पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और रुपये वापस दिलाने की मांग की है।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.