ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर महिला से 1.30 लाख ठगे
सीतामढ़ी, अगस्त 28 -- डुमरा। ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान रिफंड का झांसा देकर एक महिला से करीब 1.29 लाख की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर साइबर थाना, डुमरा में साइबर अपराधियों पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, पीड़िता साधना कुमारी ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से 599 की चिकनकारी कुर्ती ऑर्डर की थी। ऑर्डर के बाद एक व्यक्ति ने फोन कर बताया कि उनका ऑर्डर रद्द हो गया है और रिफंड पाने के लिए कुछ राशि ट्रांसफर करनी होगी। शुरुआत में छोटी रकम भेजने के बाद आरोपी ने तकनीकी समस्या व बैंक संबंधी दिक्कतों का हवाला देकर बार-बार अलग-अलग कारण बताते हुए कई किस्तों में पैसे ट्रांसफर करवा लिए। पीड़िता ने दो बैंक खातों से कुल 1,29,788.99 भेज दिए। इसके बावजूद न तो रिफंड मिला और न ही भेजी गई राशि वापस हुई। बाद म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.