देवघर, जनवरी 31 -- देवघर। ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म पर सामान ऑर्डर करने के बाद एक महिला से ठगी कर ली गयी है। ठगों ने फोन कर महिला को झांसे में लिया और 19,999 रुपए की ठगी कर ली। पीड़िता ने मामले की शिकायत साइबर थाना में दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार, पीड़िता अरुणा कुमारी जसीडीह थाना के बाजार निवासी है। उन्होंने फ्लिपकार्ट पर सामान का ऑर्डर किया था। उसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने खुद को कंपनी से जुड़ा बताते हुए उनके मोबाइल पर कॉल किया। कॉल करने वाले ने ऑर्डर से संबंधित समस्या का हवाला देते हुए भुगतान की प्रक्रिया बताने के बहाने पीड़िता से जरूरी जानकारी हासिल कर ली। बताया जाता है कि कॉलर के निर्देश पर पीड़िता ने जैसे ही बताए गए कदम उठाए, उनके खाते से 19,999 रुपए की राशि कट गई। ठगी का एहसास होने पर उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी जसीडीह थाना को दी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.