अंबेडकर नगर, अप्रैल 24 -- दुल्हूपुर, संवाददाता। ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफार्म से शापिंग करना युवक को महंगा पड़ गया। ओटीपी देने से महज 15 मिनट बाद युवक के बैंक खाते से 20 किश्तों में एक लाख रुपए कट गए। जलालपुर कोतवाली निवासी युवक ने अपने साथ हुए ठगी का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। जलालपुर कोतवाली निवासी प्रहलाद प्रजापति ने प्रभारी निरीक्षक को दिए गए शिकायती पत्र में कहा कि उसने ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफार्म मीशो से सामानों की खरीद की थी, जिसकी डिलेवरी 10 अप्रैल को हुई। डिलेवरी बॉय ने सामान के वेरिफिकेशन के नाम पर उससे ओटीपी मांगा। ओटीपी देने के महज 15 मिनट बाद युवक के बैंक खाते से पांच-पांच मिनट बाद 20 ट्रांजक्शन होने के साथ एक लाख रुपए खाते से कट गए। लगातार पैसा कटने का मैसेज आते उसके होश उड़ गए और उन्होंने तत्काल हेल्पलाइन नम्बर प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.