मऊ, अप्रैल 14 -- मऊ, संवाददाता। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा द्वारा सोमवार की देर शाम गृह जनपद मऊ स्थित बहुउद्देशीय भवन मंगलम में संभव ऑन लाइन शिकायत निस्तारण के दौरान काफी सख्त तेवर में दिखे। ऊर्जा मंत्री ने बाराबंकी में तैनात जेई अभिनव श्रीवास्तव, एसडीओ रवि वर्मा, लाइनमैन मनीष वर्मा को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करने का निर्देश जारी किया। साथ ही साथ महाराजगंज में एस्टीमेट जमा करने के बावजूद विद्युत कनेक्शन नहीं देने पर सम्बंधित अधिकारी को निलंबित करने का निर्देश जारी किया। इसी प्रकार आजमगढ़, बरेली, आगरा दोषी अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने का निर्देश जारी किया। ऊर्जा मंत्री के सख्त तेवर से बिजली विभाग के अधिकारियों में अफरा-तफरी मची रही। यह भी पढ़ें- बिजली कनेक्शन के लिए रिश्वत मांगने पर लाइनमैन बर्खास्त, SDO-JE निलंबित, XEN पर भी ऐक्श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.