कानपुर, सितम्बर 16 -- छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन (सीडीओई) में सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों के पास एक और मौका है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग-दूरस्थ शिक्षा ब्यूरो (यूजीसी-डीईबी) ने पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 13 अक्तूबर कर दी है। ऑनलाइन और डिस्टेंस मोड में पढ़ाई करने वाले छात्रों को विवि की डिजिटल व्यवस्था का लाभ मिलेगा। पाठ्यक्रमों की अध्ययन सामग्री लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम (एलएमएस) पर ऑनलाइन उपलब्ध कराई जाती है। छात्र घर बैठे अपनी सुविधा के अनुसार पाठ्यक्रम की पढ़ाई और अध्ययन सामग्री का उपयोग कर सकते हैं। सीडीओई के निदेशक डॉ. सरोज कुमार द्विवेदी ने बताया कि विवि में आठ प्रमुख पाठ्यक्रमों में प्रवेश लिए जा सकते हैं। यह भी पढ़ें- इग्नू के ODL और ऑनलाइन कोर्स में द...