मैनपुरी, अप्रैल 21 -- उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने ऑनलाइन व्यापार करने को लेकर चिंता जताई है। संगठन ने केंद्र सरकार से रेग्यूलेटरी एक्ट बनाने और ऑनलाइन कंपनियों को नियामक आयोग की निगरानी में डालने की बात सरकार से कही है। लखनऊ से अलीगढ़ जाते समय उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा कस्बा से होकर गुजरे। उन्होंने व्यापारियों से एकजुटता बनाये रखने व संगठन की मजबूती पर पर ध्यान देने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति व अधिकारी व्यापारी वर्ग के उत्पीड़न में लिप्त होगा, उसे कार्रवाई भुगतने के लिए तैयार रहना होगा। व्यापारी वर्ग की समस्याओं का निराकरण करने को प्रत्येक माह बैठक की जानी चाहिए। यह भी पढ़ें- कार्रवाई की मांग को लेकर व्यापार बंधु की बैठक का बहिष्कार वहीं शहर व ग्रामीण स्तर तक संगठन का विस्ता...