सहारनपुर, दिसम्बर 18 -- एक युवक के व्हाट्सएप पर संपर्क कर साइबर ठागों ने कारोबार के नाम पर ऑनलाइन वर्क आर्डर में पैसा लगवा 12 लाख से अधिक की रकम ठग ली। दंपति ने अपने खातों से ऑनलाइन पैसा ट्रांसफर कराया था। साइबर क्राइम थाने में मामला दर्ज कराया गया है। थाना बिहारीगढ़ के गांव चांचक निवासी साहिल कांबोज पुत्र सुरेश कुमार के मुताबिक, उसके व्हाट्सएप पर साइबर ठागों ने संपर्क कर शू कंपनी के नाम पर ऑनलाइन वर्क आर्डर में कारोबार करने को रिझाया और फिर उससे और उसकी पत्नी से खाते में कुल 12 लाख रुपये डलवाए गए। बाद में जब उन्होंने पैसा वापस चाहा तो पैसा नहीं मिला तथा और अधिक पैसा लगाने को कहा गया। तब उन्हें पता लगा कि उनके साथ साइबर क्राइम हुआ है। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में मामला दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...