देहरादून, अप्रैल 24 -- देहरादून। ऑनलाइन लोन लेने के झांसे में एक व्यक्ति को 1.20 लाख रुपये की चपत लग गई। पुलिस को दी गई तहरीर में कृष्णा विहार, लोवर राजीव नगर निवासी मदन सिंह गुसाईं ने बताया कि 19 मार्च 2026 को उन्होंने धानी ऐप के माध्यम से ऑनलाइन लोन के लिए आवेदन किया था। इसके बाद चेतन रमेश पुरी नाम के एक व्यक्ति ने उनसे मोबाइल पर संपर्क किया। आरोपी ने दिल्ली के कनॉट प्लेस में अपना ऑफिस बताया और आसानी से लोन स्वीकृत कराने का झांसा दिया। आरोपी ने सबसे पहले प्रोसेसिंग फीस के नाम पर 2550 रुपये जमा कराए। इसके बाद टीडीएस और अन्य चार्ज के बहाने कई बार में पीड़ित से कुल 1.20 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए। यह भी पढ़ें- फाइनेंस कंपनी के नाम पर 95 हजार की ठगी, शिकायत जालसाज लगातार यह भरोसा देता रहा कि यह सारी रकम लोन के पैसे के साथ ही रिफंड हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.