ऑनलाइन लोन दिलाने के नाम पर ठगने वाला जालसाज गिरफ्तार
नोएडा, सितम्बर 30 -- नोएडा,रवि प्रकाश सिंह रैकवार। ऑनलाइन लोन दिलाने के नाम पर अलग-अलग राज्यों के लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का साइबर क्राइम थाना पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने बरौला सेक्टर-50 स्थित किराये के मकान से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चार मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, बैंक की पासबुक और चेकबुक समेत अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं। पूछताछ में उसके साथी के रूप में ऋषि मिश्रा का नाम सामने आया है। पुलिस उसकी भूमिका की भी जांच कर रही है। साइबर क्राइम थाना प्रभारी ने बताया कि बीते दिनों छत्तीसगढ़ के दो लोगों ने थाने में शिकायत दी थी कि उनके साथ लोन दिलाने के नाम पर करीब तीन लाख रुपये की ठगी की गई है। प्रधानमंत्री योजना के तहत लोन दिलाने के नाम पर दोनों को ठगी के जाल में फंसाया गया। दोनों मामले में इस्तेमाल हुए मोबाइल नंबर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.