पीलीभीत, जून 1 -- पीलीभीत। ऑनलाइन लोन दिलवाने के बहाने कागज लेकर ठगी कर ली गई। पीड़ित के मुताबिक आरोपी ने उसके कागजों पर कई बार लोन निकलवा लिया। इतना ही नहीं उससे 2.43 लाख रुपये उधार भी ले लिए। रुपये वापस मांगने पर आरोपी ने गाली गलौच करते हुए धमकाया। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

आरोपी की पहचान थाना कोतवाली क्षेत्र के निरंजनकुंज कॉलोनी निवासी जिला पंचायत कर्मचारी उमा शंकर ने कोर्ट के आदेश पर सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसमे कहा गया कि तीन वर्ष पूर्व उनकी मुलाकात संजीव वर्मा पुत्र जगदीश प्रसाद, निवासी मोहल्ला फैजुल्ला खां, निकट लोहा मंडी, थाना कोतवाली, पीलीभीत से हुई थी। आरोप है कि मार्च 2024 में संजीव वर्मा ने उनके दस्तावेज, मोबाइल, आधार कार्ड और पैन कार्ड, लेकर 50 हजार रुपये ...