ऑनलाइन लोन के नाम पर ठगी, पांच साइबर अपराधी गिरफ्तार
नवादा, सितम्बर 9 -- फाइनेंस कम्पनियों से ऑनलाइन लोन दिलाने के नाम पर विभिन्न राज्यों के उपभोक्ताओं से लाखों रुपये की ठगी करने वाले साइबर अपराधियों के खिलाफ नवादा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। तकनीकी सर्विलांस व मानवीय इंटेलिजेंस की मदद से वारिसलीगंज पुलिस की टीम ने वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के मीरचक चरमटोली के पास गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार को छापेमारी कर पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 08 एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 02 फर्जी सिम बरामद किए गए हैं। पुलिस गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ कर साइबर ठगी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है। गिरफ्तार अपराधियों में मीरचक चरमटोली निवासी केदार रविदास का पुत्र योगेन्द्र दास (26), अरविन्द रविदास का पुत्र गौतम कुमार (20), राजेन्द्र रविदास का पुत्र टुनटुन रविदास (26...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.