नवादा, मार्च 21 -- नवादा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नवादा की वारिसलीगंज पुलिस ने फायनेंस कम्पनियों से सस्ते दर पर ऑनलाइन लोन दिलाने का झांसा देकर विभिन्न राज्यों के उपभोक्ताओं से ठगी करने वाले एक साइबर गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर गिरोह के 11 साइबर अपराधियों को दबोच लिया। इनमें से एक विधि विरुद्ध किशोर बताया जाता है। मामला 19 मार्च का है। पुलिस को वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के झौर गांव स्थित मुर्गा फार्म के समीप साइबर अपराधियों के एक गिरोह द्वारा ऑनलाइन ठगी की सूचना मिली थी। सूचना पर वरीय पदाधिकारियों द्वारा एसएचओ पंकज कुमार सैनी के नेतृत्व में टीम का गठन कर तकनीकी सर्विलांस व मानवीय इंटेलिजेंस की मदद से छापेमारी की गयी। गिरफ्तार आरोपितों में से 05 को झौर गांव से 06 को गौड़ापर गांव से दबोचा गया। इनके पास से क्र...