ऑनलाइन लॉटरी में दो को पुलिस ने पकड़ा
बगहा, मई 6 -- सत्येन्द्र नारायण शर्मा बेतिया, हिंदुस्तान संवाददाता। नगर के मीना बाजार में मोबाइल फोन के जरिए ऑनलाइन लॉटरी खेलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ नगर पुलिस ने किया है । यह कार्रवाई मंगलवार की शाम हुई है ।इस दौरान पुलिस टीम ने वहां से दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है। नगर थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि गिरफ्तार धंधेबाजो में कालीबाग थाना क्षेत्र के पुरानी गुदरी तुरहा टोली निवासी संतोष कुमार व नगर थाना के नाजनीन चौक निवासी मो. शौकत को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से दो मोबाइल फोन, चार हजार रुपये नकद व दो नोट बुक जब्त किया गया है। पुलिस टीम को कुछ संदिग्ध नंबर भी मिले है , जिनकी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के बाद दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। नगर थानाध्यक्ष ने खुद के बयान पर एफआईआर दर्ज की है। मीना ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.