वाराणसी, जुलाई 3 -- वाराणसी। बीएचयू के यूजीसी-मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र में शुक्रवार को ऑनलाइन 'रिफ्रेशर कोर्स इन एजुकेशन' का शुभारंभ हुआ। 16 जुलाई तक चलने वाले इस कोर्स में देशभर से 165 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया है। शुभारंभ के बाद पाठ्यक्रम समन्वयक प्रो. अलका रानी और डॉ. अजय कुमार सिंह ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। शिक्षा संकाय के कार्यवाहक संकायाध्यक्ष प्रो. आरएन शर्मा, मुख्य अतिथि सिक्किम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संतानु कुमार स्वैन, प्रो. आनंद वर्धन शर्मा आदि ने विचार रखे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...