लखनऊ, फरवरी 1 -- लखनऊ, संवाददाता। शनिवार देर शाम एक युवक ने ऑनलाइन रस्सी मंगवाकर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची सआदतगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सआदतगंज स्थित कैम्पवेल रोड हर्षपुरम कॉलोनी निवासी अशोक श्रीवास्तव रेलवे में लोको चालक पद से रिटायर है। भाई अमित ने बताया कि सुमित (36) ऑनलाइन सर्जिकल की सप्लाई का काम करता था। शनिवार दोपहर करीब दो बजे सुमित चाय नाश्ता करने के बाद काम पर चला गया। शाम करीब पांच बजे मोहल्ले के बच्चे खेलते हुए दूसरे घर के कमरे में चले गए। वहां सुमित को लटका देखकर बच्चे चीखते हुए भागे। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। वहां देखा सुमित कमरे में लगे छत में कुंडे के सहारे रस्सी से लटक रहा था। युवक के आत्महत्या करने की जानकारी मिलते ही आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.