ऑनलाइन मोड में फुलप्रूफ परीक्षा के लिए होंगे बड़े बदलाव
नई दिल्ली, जुलाई 25 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। नीट (यूजी) 2027 परीक्षा में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। अगले वर्ष से राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) का आयोजन कंप्यूटर आधारित (सीबीटी) करने का ऐलान पहले ही हो चुका है। लेकिन, परीक्षा को फुलप्रूफ और धांधली मुक्त बनाने के लिए सरकार पूरे एनटीए ढांचे में बड़े बदलाव के साथ छात्रों से मिले फीडबैक के आधार पर भी सुधार करेगी। अधिकारियों ने कहा कि दो चरणों में परीक्षा कराने को लेकर भी मंथन चल रहा है। सरकार का मानना है कि इससे परीक्षा प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित, पारदर्शी और तकनीकी रूप से मजबूत बनेगी। हाल के वर्षों में नीट परीक्षा के दौरान पेपर लीक और ओएमआर शीट में गड़बड़ी के आरोपों के बाद परीक्षा प्रणाली में बदलाव की मांग लगातार उठ रही थी। ऐसे में सीबीटी मोड को इस दिशा म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.