मेरठ, मार्च 13 -- यूजी-पीजी के पांच पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन मोड में डिग्री की शुरुआत के साथ चौधरी चरण सिंह विवि अगले सत्र तक इसका दायरा और बड़ा करेगा। मेरठ-सहारनपुर मंडल के नौ जिलों के साथ-साथ विवि दिल्ली और इससे सटे राज्येां के विद्यार्थियों को फोकस करते हुए ऑनलाइन मोड में नए कोर्स भी शुरू करेगा। अगले सत्र तक छात्र-छात्राओं को बीए, बीकॉम और एमए सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों में भी ऑनलाइन मोड में कहीं से भी पढ़ाई करने का विकल्प मिल जाएगा। विवि दूरस्थ और ऑनलाइन मोड में पढ़ाई की सुविधा बेहतर करने के लिए सुविधाओं पर भी काम कर रहा है। इसके लिए कैंपस में समर्पित निदेशालय काम करेगा।विवि ने शुक्रवार को बीबीए, एमबीए, एमबीए-एचए, एमसीए और एमकॉम पाठ्यक्रमों में इसी सत्र से ऑनलाइन मोड में प्रवेश के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी। अपनी स्थापना के 61 साल बाद सीसीए...