ऑनलाइन मिलेगी पैथोलॉजी रिपोर्ट, शुरू हुई डिजिटल व्यवस्था
फतेहपुर, जुलाई 12 -- फतेहपुर। मेडिकल कॉलेज में मरीजों की सुविधा के लिए डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में जरूरी पहल की गई है। अब मेडिकल कॉलेज की पैथालॉजी में जांच कराने वाले मरीज अपनी रिपोर्ट के लिए दोबारा अस्पताल के चक्कर नहीं लगाएंगे। नई व्यवस्था के तहत सभी पैथालॉजी जांच रिपोर्ट को आयुष्मान भारत डिजिटल हेल्थ अकाउंट (आभा) पोर्टल से जोड़ दिया गया है। जिससे मरीज घर बैठे ही अपनी रिपोर्ट ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकेंगे। नई व्यवस्था लागू होने से अस्पताल में रिपोर्ट वितरण काउंटर पर लगने वाली भीड़ भी कम होगी। खासकर दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को रिपोर्ट लेने के लिए दोबारा जिला मुख्यालय नहीं आना पड़ेगा। इससे समय और यात्रा खर्च दोनों की बचत होगी। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक मरीजों के पंजीकरण और पर्चा बनाने की प्रक्रिया को भी ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.