ऑनलाइन मध्यस्थता को सिर्फ एआई के भरोसे नहीं छोड़ सकते : सीजेआई
नई दिल्ली, जुलाई 31 -- भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने शुक्रवार को को कहा कि ऑनलाइन मध्यस्थता को पूरी तरह से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के भरोसे नहीं छोड़ सकते। उन्होंने कहा कि एआई में इंसानी आवाज तो हो सकती है, लेकिन वह 'इंसानी सहानुभूति और माफी' नहीं दिखा सकता। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन मध्यस्थता मुख्य रूप से प्रशिक्षित मध्यस्थों द्वारा की जानी चाहिए। जयपुर में कॉमनवेल्थ पीस मीडिएशन कॉन्फ्रेंस 2026 के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए, सीजेआई ने कहा कि तकनीक और ऑनलाइन विवाद समाधान कॉमनवेल्थ के सबसे दूर-दराज के इलाकों तक मध्यस्थता सेवाएं पहुंचाने में मदद कर सकते हैं, लेकिन इंसानी दखल जरूरी होगा। उन्होंने कहा कि मैं उस व्यावहारिक विचार का स्वागत करता हूं, लेकिन एक चेतावनी के साथ जिसे आप अपने सॉफ्टवेयर मैकेनिज्म के जरिए प्रभावी ढंग से ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.