इटावा औरैया, मार्च 19 -- इटावा, संवाददाता। ऑनलाइन सप्लाई के नाम पर लखनऊ के एक कारोबारी से जालसाजों ने मक्का सप्लाई का झांसा देकर करीब 16 लाख की रकम हड़प ली। पीड़ित की तहरीर पर फ्रेंड्स कॉलोनी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लखनऊ के कैसरबाग स्थित नया गांव ईस्ट मॉडल प्लाजा अपार्टमेंट निवासी आशीष कुमार तिवारी आई इंटरप्राइजेज फर्म के प्रोप्राइटर हैं। उनकी फर्म ट्रेडिंग का कार्य करती है। 25 जून 2025 को उन्हें दयाल वेट फूड्स प्राइवेट लिमिटेड से 180 मैट्रिक टन मक्का सप्लाई का ऑर्डर मिला था। ऑर्डर पूरा करने के लिए उन्होंने गूगल पर सप्लायर की तलाश की, जहां ओबीसी सर्विस नाम की कंपनी की दरें उन्हें उचित लगीं। 29 जून को दिए गए नंबर पर संपर्क करने पर एक व्यक्ति ने खुद को शर्मा जी बताते हुए कंपनी का मालिक बताया। उसने भरोसा दिलाने के लिए अ...