मेरठ, दिसम्बर 11 -- दौराला। साइबर क्राइम को लेकर पुलिस और सामाजिक संस्थाओं द्वारा लगातार जागरुकता अभियान चलाने के बाद भी लोग साइबर ठगी का शिकार हो रहे हैं। साइबर ठगों ने सोशल मीडिया पर भैंस बिक्री के नाम पर बडकली गांव निवासी एक किसान से 40 हजार रुपये की ठगी कर ली। थाने पहुंचे पीड़ित ने पुलिस को जानकारी देते हुए तहरीर दी। थाने पर दी तहरीर में बडकली निवासी किसान बोबी ने बताया कि उसके मोबाइल पर यू टयूब पर एक भैंस बिक्री का वीडियो चल रहा था। इसका वीडियो देखकर उसने दिए नंबर पर जानकारी की जिस पर उक्त नंबर से उसके पास भैंस के वीडियो और फोटो भेजे गए। भैंस की कीमत 80 हजार रुपये बताई गई। किसान ने फोन पर ही भैंस खरीदने के लिए 75 हजार रुपये में सौदा कर लिया। जिसके लिए उसने भेजे गए बार कोड पर 40 हजार रुपये भी डाल दिए। दो दिन बीतने पर भी भैंस नहीं आई त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.